{"_id":"678f8abcad1209fe49054cf5","slug":"woman-died-and-three-people-were-injured-in-road-accident-in-bahraich-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में महिला की मौत... तीन लोग घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में महिला की मौत... तीन लोग घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
Tue, 21 Jan 2025 05:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 21 Jan 2025 05:23 PM IST
सार
बहराइच में अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बहराइच में दो जगह शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में महिला की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
बहराइच-नानपारा हाईवे पर मटेरा थाने के चौराहा के पास ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक पर मोतीपुर थाना के चिरौंधा निवासी सलमान (26) उनकी पत्नी जौहरा (23) और सास आयशा बानो (50) को सवार थी। मौके पर ही जौहरा की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका की मां और पति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतका के चाचा मकबूल ने बताया वे लोग बहराइच के एक निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
बताया कि उनको तीन बेटियां है, पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मौत से परिजनों में कोहराम है। मटेरा थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया टक्कर मारने वाले चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया गया है।
वहीं रूपईडीहा थाना के बरबलिया चौराहा के पास सोमवार की रात बाइक सवार सिंगहा गांव निवासी तसरीफ अहमद (26) की बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।