{"_id":"6aaed10b2be2378e080759c9","slug":"woman-critically-injured-in-jackal-attack-in-paddy-field-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-157096-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: धान के खेत में महिला पर सियार का हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: धान के खेत में महिला पर सियार का हमला, गंभीर
Sat, 19 Sep 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
सुनीता देवी। -संवाद
विशेश्वरगंज। घिसनीपुरवा गांव निवासी राम प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी (35) शनिवार रात धान के खेत की वनरोज से निगरानी करने गई थीं। साथ में उनका बेटा भी था, उसी दौरान झाड़ियां में छिपा सियार उनके बच्चे की ओर झपटा। बच्चे को खतरे में देख सुनीता देवी उसे बचाने के लिए आगे बढ़ीं।
उसी दौरान सियार ने उनके चेहरे पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में मौजूद लोग दौड़े, लेकिन अंधेरा होने के चलते ग्रामीण सियार को घेर नहीं पाए, सियार झाड़ियां में चला गया।
सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए, आनन-फानन सुनीता को लेकर सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर वन दरोगा अवधेश कुमार टीम के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। डीएफओ सुंदरेशा ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की तीन टीमों को गश्तपर लगाया गया है। ग्रामीणों को सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं।