फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman admitted to private hospital, sold kidney

महिला को प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती, बेची किडनी

Sun, 22 Nov 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Woman admitted to private hospital, sold kidney
बहराइच। मसूदनगर बस्थनवा गांव निवासी एक महिला को पेट दर्द की शिकायत थी। उसने आशा बहू से संपर्क किया। आशा बहू ने बेहतर इलाज के लिए 25 हजार रुपये लेकर रुपईडीहा स्थित नर्सिंगहोम में 19 अक्तूबर को भर्ती करा दिया। यहां पर महिला का ऑपरेशन किया गया। आशा बहू और उसका पति मौके से फरार हो गया। 24 अक्तूबर को छुट्टी दे दी गई। हालत में सुधार न होने पर महिला ने जिला मुख्यालय पर जांच कराई तो उसकी एक किडनी गायब मिली। महिला के पति ने आशा बहू और पति पर किडनी बेचे जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली के साथ सीएमओ को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा अंतर्गत मसूदनगर बस्थनवा गांव निवासी जनका देवी पत्नी जगदीश के पेट में ट्यूमर था। पति जगदीश ने बताया कि पत्नी का बेहतर इलाज के लिए गांव निवासी आशा बहू से संपर्क किया तो उसने इलाज के लिए 25 हजार रुपये मांगे। रुपये लेने के बाद आशा बहू और उसके पति ने रुपईडीहा ले जाकर 19 अक्तूबर को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। जगदीश का कहना है कि अस्पताल के चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर दिया। कर्मियों ने 24 अक्तूबर को जानकी देवी को छुट्टी दे दी। हालत में सुधार न होने पर महिला ने जिला मुख्यालय स्थित वर्मा अल्ट्रासाउंड में जांच कराई तो पता चला कि उसकी एक किडनी गायब है। इस पर महिला के पति ने आशा बहू व पति को नामजद करते हुए तीन नवंबर को कोतवाली नानपारा, सीओ और सीएमओ को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

मामले की कराएंगे जांच
महिला ने किडनी निकाले जाने का आरोप लगाया गया है। सूचना मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, कोतवाल नानपारा हर्षवर्द्धन सिंह का कहना है कि रुपईडीहा क्षेत्र में घटना हुई है। ऐसे में वहां की पुलिस मामले की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, सीएमओ, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed