फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   wolf killed by forest department team In Bahraich that was hunting an innocent girl

UP News: मासूम बच्ची के शिकारी भेड़िये को वन विभाग ने मार गिराया, 13 घंटे में ट्रैक कर शूटरों ने किया ढेर

Sat, 13 Dec 2025 08:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Dec 2025 08:24 PM IST
सार

बहराइच में मासूम बच्ची के शिकारी भेड़िये को वन विभाग की टीम ने मार गिराया। 13 घंटे में ट्रैक करके शूटरों ने इसे ढेर कर दिया। आगे पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
wolf killed by forest department team In Bahraich that was hunting an innocent girl
शिकारी भेड़िये को वन विभाग ने मार गिराया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बहराइच में सरयू के कछार में दहशत का पर्याय बने एक और भेड़िये को वन विभाग ने शनिवार देर शाम मार गिराया। जिले में अब तक पांच भेड़ियों के हमले में तीन महीने में 10 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पांच भेड़िये मार दिए गए हैं।

विज्ञापन


कैसरगंज की ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर-4 के मजरा जरूवा गांव में शनिवार को भोर में करीब चार बजे दबे पांच पहुंचा भेड़िया एक वर्षीय बच्ची आरवी को मां के पास से जबड़े में दबोचकर उठा ले गया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। खोजबीन हुई, लेकिन बच्ची नहीं मिल सकी। दोपहर में खेतों में बच्ची की कुछ हड्डियां बरामद हुईं, जिन्हें वन विभाग ने जांच के लिए सुरक्षित कर लिया। इस घटना के बाद वन विभाग की टीमें लगातार भेड़िये की ट्रैकिंग में जुट गईं।
विज्ञापन


डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि करीब 13 घंटे बाद भेड़िये की लोकेशन सरयू कछार क्षेत्र में मिली। ड्रोन और जमीनी निगरानी के जरिये उसकी गतिविधि पर नजर रखी गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान भेड़िया कछार में दिखाई दिया, इसके बाद शूटरों ने घेराबंदी कर देर शाम उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ ने उसी भेड़िये को मार गिराने का दावा किया है, जिसने जरूवा गांव में भोर में बच्ची का शिकार किया था। इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। भेड़िये के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed