{"_id":"66f70279359865d09602ba07","slug":"wolf-attacked-again-after-14-days-two-innocent-people-injured-bahraich-news-c-98-1-slko1013-120621-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 14 दिन बाद भेड़िये ने फिर किया हमला, दो मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 14 दिन बाद भेड़िये ने फिर किया हमला, दो मासूम घायल
Sat, 28 Sep 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
महसी(बहराइच)। बीते 14 दिन से शांत भेड़िया एक बार फिर हमलावर हो गया है। बृहस्पतिवार की रात महसी तहसील क्षेत्र के हरदी थाना क्षेत्र के दो गांवों में भेड़िये के हमले में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को रात में ही परिजन सीएचसी ले गए जहां से हालत गंभीर होने पर उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इन घटनाओं के सामने आने के बाद मौके पर वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
हरदी थाना क्षेत्र के रमवापुर खुर्द गांव निवासी आयुष (6) पुत्र रमेश अपनी मां फूलमती के साथ तीन दिन पहले ननिहाल घूमनी गांव आया था। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात फूलमती अपने बेटे आयुष के साथ सोई हुई थी। तभी अचानक एक जंगली जानवर आया और बच्चे को अपनी तरफ खींचने लगा। इतने में फूलमती की आंख खुल गई और वह बच्चे को अपनी तरफ खींचने लगी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आसपास के लोगों के जगने से जानवर बच्चे को छोड़ भाग गया।
ग्रामीणों ने बताया कि हमलावर जानवर भेड़िया था। इस हमले में छह माह का आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी तरफ इसी थाना क्षेत्र के ग्राम नकहा निवासी ममता (5) पुत्री तीरथ बहन के साथ सो रही थी। रात तीन बजे के आसपास भेड़िये ने बालिका पर हमला कर दिया। शोर मचाने और परिजनों के जागने पर भेड़िया बालिका को छोड़कर भाग गया। घटना के बाद दोनों बच्चों को उनके परिवार के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाक्स-
दो माह से तराई में भेड़िये का आतंक
बीते दो माह से सरयू नदी की कछार में स्थित लगभग 50 गांवों में भेड़ियों का आतंक कायम है। भेड़िये के हमले में अब तक आठ बच्चों व दो महिलाओं समेत 10 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अब तक 54 लोग घायल हो चुके हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाक्स-
पांच भेड़िये पकड़े जा चुके
वन विभाग की गई कार्रवाई में अब तक पांच भेड़िये पकड़े भी जा चुके हैं। जिनमें से दो भेड़िया गोरखपुर व दो लखनऊ चिड़ियाघर में है जबकि एक भेड़िये की मौत हो गई थी। यहां इस गिरोह का एक भेड़िया और सक्रिय बताया जा रहा है। चर्चा है कि जो भेड़िया बचा है वह लंगड़ा है। एक दिन पूर्व यह भेड़िया वन विभाग के ड्रेान कैमरे में भी कैद हो चुका है। वन विभाग के अनुसार अभी एक भेड़िया पकड़ा जाना बाकी है, लेकिन क्षेत्रीय ग्रामीणों की माने तो महसी क्षेत्र में भेड़ियों की तादात एक से कहीं अधिक है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाक्स-
लोगों में फिर बढ़ी दहशत
महसी तहसील क्षेत्र में बीती रात हुए भेड़िये के हमले से एक बार फिर क्षेत्र में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। बीते दो सप्ताह से भेड़िये का कोई हमला न होने से लोग धीरे-धीरे सामान्य जीवन जीने लगे थे, लेकिन दो मासूमों पर जान लेवा हमला होने के बाद एक बार फिर लोगों को भेड़िये का डर सताने लगा है। वन क्षेत्राधिकारी महसी मोहम्मद साकिब ने बताया कि बीती रात हम लोग वहीं बगल में सिसैया गांव में मौजूद थे। घटना की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचा गया। मौके पर जो पगचिह्न मिले हैं वह बहुत स्पष्ट नहीं थे, उनके आधार पर जंगली जानवर की पुष्टि नहीं हो पाई है कि हमला करने वाला भेड़िया था या कोई अन्य जानवर था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाक्स-
बिजली सप्लाई न होना भी एक कारण
पूरे महसी क्षेत्र में बिजली सप्लाई पूरी तरह से ध्वस्त है। बृहस्पतिवार की रात से चल रही तेज हवाओं के कारण रात 12 बजे से ही बिजली सप्लाई बाधित चल रही है। जिसके कारण भेड़िये प्रभावित 50 गांवों में भी विद्युत सप्लाई नहीं हो पाई और भेड़िये को हमला करने का मौका मिल गया। महसी क्षेत्र के लगभग 200 गांवों में दो लाख की आबादी बीती रात से बिजली सप्लाई को तरस रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाक्स-
बोले डीएफओ, भेड़िया के हमले की नहीं हुई पुष्टि
महसी तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात जंगली जानवर के हमले में दो बच्चे घायल हुए है। यह जानवर कौन है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हमलावर जानवर भेड़िया नहीं है। सियार या फिर कुत्ते का हमला लग रहा है। वन विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
अजीत प्रताप सिंह, डीएफओ बहराइच
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तेंदुए ने बालिका पर किया हमला, गंभीर
- सुजौली थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरवा गांव का मामला
फोटो-13
संवाद न्यूज एजेंसी
मोतीपुर/मिहींपुरवा(बहराइच)। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के सुजौली रेंज के अयोध्या पुरवा गांव निवासी वसीम के घर बृहस्पतिवार की देर रात तेंदुआ घुस गया। इस दौरान उसकी बेटी साईबा(13) पर हमला कर दिया। बालिका के चीखने पर परिजनों की नींद खुली। जिसके बाद सभी बच्ची को बचाने के लिए हाका लगाते हुए दौड़ पड़े। इस दौरान तेंदुआ बालिका को घायल करके गन्ने के खेत में घुस गया। परिजन घायल बालिका को सीएचसी ले गए जहां से उसे सीएचसी मोतीपुर फिर वहां से उसे मेडिकल बहराइच भेजा गया। इसके बाद उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसको लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात लगभग 10 बजे जंगल से गांव में आए तेंदुए ने बालिका पर हमला कर दिया था। उसके चिल्लाने पर परिवार के लोग जागे और हांका लगाते हुए बालिका को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया। तेंदुए के हमले से बालिका के गर्दन में गहरे जख्म हो गए हैं। डीएफ कतर्नियाघाट बी शिवशंकर ने बताया कि बीती रात तेंदुए के हमले में एक बालिका व एक किसान घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया है। वहीं प्रभावित इलाकों में वन विभाग की टीम लगातार कांबिग करते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बाक्स-
बीती रात तेंदुए के हमले में किसान हुआ था घायल
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के धर्मापुर वन रेंज के ग्राम हरखापुर में बृहस्पतिवार की रात खेत में लौकी तोड़ रहे किसान मधसूदन पर भी तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। किसान का इस समय मेडिकल कॉलेज बहराइच में इलाज चल रहा है।