{"_id":"648f404273c300dd6c0ef467","slug":"wild-elephants-ruined-crops-bahraich-news-c-13-1-295333-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जंगली हाथियों ने बर्बाद की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जंगली हाथियों ने बर्बाद की फसल
Sun, 18 Jun 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट जंगल से सटे गांवों में जंगली हाथियों का हमला थम नहीं रहा है। शनिवार देर रात हाथियों के झुंड ने चार किसानों की दो एकड़ गन्ने की फसल तहस-नहस कर दी। किसान रात भर हांका लगाते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने हाथियों को जंगल में खदेड़ा।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के त्रिलोकी गौढी गांव के पास जंगली हाथी शनिवार देर रात पहुंच गए। गन्ने की फसल रौंदने लगे। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हांका लगाना शुरू किया। हाथी गन्ने की फसल तहस-नहस करते रहे। त्रिलोकी गौढी निवासी गन्ना किसान विशेश्वर यादव, छेदू यादव, मायाराम यादव, इंद्रबली यादव ने बताया कि उनकी दो एकड़ क्षेत्रफल में लगी गन्ने की फसल हाथियों ने रौंद डाली।
इससे पहले जंगली हाथी नेवलापुर और बनकटी गांव में फसलों को नुकसान पहुंचाते थे। किसानों ने बताया कि उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है, किंतु अभी तक कोई नहीं पहुंचा है।