फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wild animal attacked and injured six people

Bahraich News: जंगली जानवर ने हमला कर छह को किया घायल

Tue, 28 Jan 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 28 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Wild animal attacked and injured six people
मिहींपुरवा में जंगली जानवर के हमले में घायल ग्रामीण। 
मिहींपुरवा (बहराइच)। नगर पंचायत मिहींपुरवा व ग्राम पंचायत कुडवा के मजरा कल्लूगौढी में रविवार की देर शाम जंगली जानवर ने हमला कर छह लोगों को घायल कर दिया। इससे लोगों में दहशत है। ग्रामीण भेड़िए व सियार के हमले की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची वन टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा नगर पंचायत के टेपरा वार्ड निवासी कैलाश (55), निशा, विकास (10) पर जंगली जानवर ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं, जानवर ने कल्लूगौढ़ी निवासी धनपत (40), हसीम और नसीम पर भी हमला कर घायल कर दिया। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सभी घायलों को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार को पहुंची वन टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


जंगली जानवर ने कुछ लोगों को घायल किया है। इसकी सूचना मिलने पर वन टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद स्पष्ट होगा कि हमलावर जानवर कौन है।
डीपी कनौजिया, प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed