फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Voting and counting of votes will be held for the Advocates Association elections

Bahraich News: 1495 अधिवक्ता आज करेंगे 41 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Fri, 22 Sep 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 22 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Voting and counting of votes will be held for the Advocates Association elections
अधिवक्ता संघ के चुनाव का होगा मतदान व मतगणना
विज्ञापन

एल्डर कमेटी ने चुनाव को निष्पक्ष ढंग से कराने की तैयारी की पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। दीवानी न्यायालय के सभागार में 23 सितंबर को जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में मतदान व मतगणना का कार्य शुरू होगा। चुनाव में 1495 अधिवक्ता मतदाता संघ के विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे 41 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए एल्डर कमेटी ने तैयारी पूरी कर कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंप दी है। सुबह दस बजे से मतदान का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
दीवानी न्यायालय के सभागार में जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में सुबह दस बजे से तीन बजे तक मतदान का कार्य होगा। मतदान के दौरान 1495 अधिवक्ता मतदाता संघ के होने वाले 22 पदों पर अपना पसंदीदा प्रत्याशी का चुनाव करेंगे। चुनाव को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को एल्डर कमेटी के चेयरमैन अवधेश रमन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कमेटी के सदस्यों ने बैठक की। बैठक में कमेटी के चेयरमैन सिंह ने सदस्यों से मतदान व मतगणना की तैयारियों को लेकर आपस में मंथन करते हुए सभी को जिम्मेदारी सौंपी। कमेटी के चेयरमैन सिंह ने बताया कि 23 सितंबर को जिला अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों पर होने वाले चुनाव में सुबह 10.00 बजे से तीन बजे तक मतदान का कार्य संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि चार बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया कि मतगणना का कार्य देर शाम तक चलेगा। कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि मतगणना के बाद चुनाव के परिणामों की अधिकारिक घोषणा 28 सितंबर को की जाएगी। चेयरमैन ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए एल्डर कमेटी की पूरी टीम ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

....................................
अधिवक्ताओं की जारी है हड़ताल, वादकारियों को मिल रही तारीख पर तारीख
बहराइच। जिले के अधिवक्ता बीते 28 अगस्त से कार्य बहिष्कार पर हैं। 29 अगस्त को हापुड़ में वकीलों पर लाठी के चार्ज के बाद वकीलों की लगातार हड़ताल चल रही है। हालांकि हापुड़ कांड के विरोध में तो वकीलों की हड़ताल समाप्त हो चुकी है। लेकिन इसी दौरान जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव का एलान हो जाने के बाद अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार निरंतर जारी है। वकीलों की चल रही हड़ताल के बाद से शुक्रवार को दीवानी कचहरी परिसर में आम दिनों की अपेक्षा भीड़ कम दिखाई दी। हड़ताल के दौरान अपने मुकदमें के सिलसिले में पैरवी को लेकर कचहरी आ रहे वादाकारियों महज मुकदमे की अगली तारीख लेकर मायूस होकर बैरंग लौटना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed