{"_id":"5e515e1b8ebc3ef3ca7c8630","slug":"vipin-becomes-the-new-superintendent-of-police-of-bahraich-bahraich-news-lko5100138139","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपिन बने बहराइच के नए पुलिस अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपिन बने बहराइच के नए पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
बहराइच। शासन की ओर से जिले में तैनात आईपीएस डॉ. गौरव ग्रोवर का स्थानांतरण मथुरा में एसएसपी के पद पर कर दिया गया है। वहीं, वाराणसी में तैनात पीएसी के कमांडेंट विपिन मिश्रा को जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
शासन की ओर से जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर आईपीएस डॉ. गौरव ग्रोवर की तैनाती लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व की गई थी। तैनाती के बाद से उन्होंने जिले में कई प्रमुख पर्वों को निपटाने में काफी सहजता का परिचय दिया था। मगर उनके कार्यकाल में गैस एजेंसी के मैनेजर शशिकांत सिंह की हत्या और मुर्तिहा कोतवाली के खैरी जंगल में दुष्कर्म व तेजाब डालकर की गई युवती की हत्या मामले में अभी तक पुलिस महज अंधेरे में ही तीर चला रही थी। किसी भी बड़ी घटना का खुुलासा पुलिस नहीं कर सकी।
शुक्रवार देर रात शासन ने एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को मथुरा जनपद में एसएसपी के पद पर स्थानांतरित कर दिया है। उनकी जगह पर वाराणसी के पीएसी में कमांडेंट के पद पर तैनात आईपीएस विपिन कुमार मिश्रा को बहराइच का नया एसपी बनाया गया है। वह मथुरा में पहले सीओ के पद पर तैनात भी रह चुके हैं।