फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers returned disappointed without seeing the Chief Minister

Bahraich News: बिना मुख्यमंत्री को देखे मायूस लौटे ग्रामीण

Mon, 16 Sep 2024 03:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers returned disappointed without seeing the Chief Minister
महसी के सिसैयाचूरामणि में रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। -संवाद
बहराइच। साहब...हमार योगी जी आवत रहें। सुबह से योगी के इंतजार करित रहा..., लेकिन घर के काम भी जरूरी रहा। 2:00 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंच गये रहें। योगी जी नाय आयें। इके बाद घरे चले आयें कि कुछ काम निपटाय लीं, लेकिन उके बाद जब गएं तो पुलिस वाले बैरियर पर रोक दिहिन।
विज्ञापन


उनसे सब मेर के जांच करेक कहा और एक बार योगी जी का देख लेक दिए गिड़गिड़ावा...। पुलिस वाले डंडा दिखावे लगे, जीके बाद वापस चले आवा गया और योगी जी के हेलीकॉप्टर का देख कर संतोष किया गवा...। यह पीड़ा थी उन 300 से 400 लोगों की जिन्हें बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लाठी फटकार कर भगा दिया।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिसैया चूड़ामणि में आने की सूचना से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल था। सभी उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे और सुबह से उनके आने का इंतजार कर रहे थे। इनमें कुछ ऐसे भी लोग थे, जो मुख्यमंत्री के आगमन में देरी होने से स्थल से हट गये और वही उनके लिए अभिशाप बन गया। पुलिस बैरियर पर तैनात कुछ कड़क वर्दीधारियों के चलते उन्हें बैरंग वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महसी के नकवा गांव से आईं सुमित्रा, गायत्री, मनोरमा, फूलमती ने बताया कि पुलिस ने लाठी दिखाकर भगा दिया। महसी के रामखेलावन ने कहा कि योगी जी को पुलिस ने नहीं देखने दिया। सिकंदरपुर के शिव नरेश, भगवानदीन, रामफेरे ने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी लहर दी तो भगदड़ मच गई।


पेड़ों पर चढ़कर सीएम को निहारा
पुलिसकर्मियों की सख्ती के बाद महिलाएं और बुजुर्ग जहां मायूष होकर लौट गए, वहीं युवा सीएम की झलक पाने के लिए प्रयास करते दिखे। कई युवा तो पेड़ों पर चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed