फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers protested and blocked the road in the case of vandalism at a religious place

Bahraich News: धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के मामले में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, रोड जाम

Wed, 13 Aug 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 13 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested and blocked the road in the case of vandalism at a religious place
रामगांव के ग्राम पंचायत पड़ोहिया मे मंगलवार को राजी चौराहा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन के दौरान
खैरीघाट (बहराइच)। पड़ोहिया गांव में धार्मिक स्थल पर हुई तोड़फोड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार रात को हुई घटना के बाद मंगलवार सुबह जब पुलिस धर्मस्थल पर काटे गए पेड़ों को हटवाने की कोशिश कर रही थी तो विवाद हो गया। ग्रामीणों ने समुचित कार्रवाई की मांग करते हुए रामगांव में बहराइच-राजी चौराहा मार्ग को प्रदर्शन कर जाम कर दिया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


महसी तहसील के पड़ोहिया गांव के बाहर स्थित गांवट माता के स्थल पर रविवार रात में कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की थी। इस दौरान हनुमान जी का पताका उखाड़ दिया गया, चबूतरे को क्षतिग्रस्त कर दिया और पास में लगे चार हरे नीम के पेड़ों को काट डाला गया। सोमवार सुबह करीब सात बजे जब स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई, तो पूरे इलाके में तनाव फैल गया।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही थी, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी समुचित कार्रवाई न होने और पुलिस की ओर से कटे हुए पेड़ों को मौके से हटवाने का प्रयास करने की बात से गुस्साए बड़ी संख्या में ग्रामीण मंगलवार सुबह रामगांव में बहराइच-राजी चौराहा रोड पर जुट गए। नारेबाजी कर उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के प्रदर्शन से रोड पर जाम लग गया। जाम लगने से लगभग दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर, थानाध्यक्ष रामगांव राज कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष खैरीघाट राशिद अली खान मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
सीओ ने बताया कि सोमवार रात ही देवस्थान के चबूतरे की मरम्मत करवा दी गई थी, लेकिन पेड़ों को उठाने के मामले पर विवाद हो गया। पुलिस पेड़ हटाने का प्रयास कर रही थी, जबकि ग्रामीणों ने इसे हटाने से मना कर दिया। फिलहाल सभी को समझाकर शांत करा दिया गया है।


गांव में भारी पुलिस बल तैनात

गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। एहतियातन दो कंपनियां पीएसी की तैनात की गई हैं और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है, पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



मुख्यमंत्री और शासन को कराया अवगत
मौके पर पहुंचे महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने धार्मिक स्थल पर हुई तोड़फोड़ की घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए यह कृत्य किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रमुख सचिव गृह और अन्य उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने आशंका जताई कि यह कृत्य पास के सम्मनपुरवा गांव के कुछ अराजकतत्वों का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed