{"_id":"67cddc9322b6cf609c0651fd","slug":"villagers-demonstrated-demanding-construction-of-railway-crossing-gate-bahraich-news-c-98-1-slko1011-127705-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रेलवे समपार फाटक बनवाने की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रेलवे समपार फाटक बनवाने की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Sun, 09 Mar 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की ओर से बहराइच-नेपालगंज रेल लाइन का आमान परिवर्तन करवाया जा रहा है। साथ ही नेपालगंजरोड रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण होने जा रहा है। रेलवे समपार फाटक निर्माण न होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है और ग्रामीणों ने स्टेशन अधीक्षक से समपार फाटक निर्माण की मांग की है। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध भी जताया है।
प्रदर्शन कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री शिव कुमार वर्मा, वृंदा गौतम, हरि शुक्ला, शोभा राम, राम अचल, हरिप्रसाद, भजनलाल आदि ने आरोप लगाते हुए बताया कि लहरपुरवा-सहजना मार्ग पर समपार फाटक नहीं बना है। इससे सहजना, खैरहिनिया और रामपुर हुसैन बख्श गांवों की लगभग 20000 की आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि समपार फाटक न होने से हम सभी को रुपईडीहा बाजार जाने के लिए छह किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। समपार फाटक बन जाए तो सभी को सीधा संपर्क हो जाए और दूरी सिर्फ एक किमी बचेगी। ग्रामीणों ने बताया कि कई शिकायती पत्र देने के बाद भी आमान परिवर्तन जारी है और समपार फाटक नहीं बनाया जा रहा है।