फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers caught one for killing Vanrose

Bahraich News: वनरोज को मारने के आरोप में ग्रामीणों ने एक को पकड़ा

Fri, 17 Jan 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 17 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught one for killing Vanrose
 फखरपुर के रामापुर किंधैली ग्राम में वनरोज का शव मिलने के बाद जमा लोग। 
फखरपुर (बहराइच)। रामापुर किंधौली गांव में बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने वनरोज (नीलगाय) की गला रेतकर हत्या कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामापुर किंधौली में बृहस्पतिवार को खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को किसी जानवर के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो आधा दर्जन से अधिक लोग वनरोज का गला रेतकर मारते दिखे। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भागने लगे लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। डिप्टी रेंजर अहमद हसन ने बताया कि मौके पर जाकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन



छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सिंगाही निवासी एक आरोपी जुमई को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
राजेश कुमार शुक्ला, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed