फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villager dies due to sudden lightning, five burnt

Bahraich News: अचानक बिजली आने से ग्रामीण की मौत, पांच झुलसे

Wed, 18 Oct 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 18 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Villager dies due to sudden lightning, five burnt
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनकटा में आंधी-पानी के कारण तार टूट गए थे। जिसे बुधवार दोपहर लाइनमैन ग्रामीणों की मदद से सही कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। हादसे में चार ग्रामीणों समेत छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज में एक ग्रामीण की मौत हो गई। अन्य का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बनकटा के मजरा मौहारी में सोमवार को आंधी के कारण बिजली का तार टूट गया था। बुधवार को तार जोड़ने के लिए विभाग के संविदा लाइनमैन संगल लाल उर्फ निबरे अपने हेल्पर चंदवापुर निवासी राजेश चौहान के साथ मौके पर पहुंचे। तार जोड़ने के बाद वह ग्रामीणों की मदद से तार को खंभे से कस रहा था। इसी दौरान पावर हाउस से अचानक विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन

अचानक आई बिजली से तार खींच रहे ग्रामीण अनिल कुमार, ननके, अशोक कुमार, अखंड प्रताप, लाइन मैन संगम लाल उर्फ निबरे और हेल्पर राजेश चौहान गंभीर रूप से झुलस गए। अन्य ग्रामीणों ने सभी को आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचाया। वहां गंभीर रूप से झुलसे ग्रामीणों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान ग्रामीण ननके (27) की मौत हो गई। चना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में आक्रोश कर लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी को जानकारी ही नहीं

बिजली विभाग की लापरवाही के चलते जहां एक ग्रामीण की मौत हो गई वहीं विभागीय अधिकारी संवेदनहीन नजर आए। ग्रामीणों के मुताबिक इतनी बड़ी घटना के बाद भी विभाग का कोई भी अधिकारी गांव नहीं पहुंचा। जब उपखंड अधिकारी वेद प्रकाश यादव को फोन किया गया तो उन्होंने प्रकरण के संबंध में जानकारी न होने की बात कही।
अधीक्षण अभियंता सुरेश कुमार ने भी इस गंभीर घटना की जानकारी लेना उचित नहीं समझा और न ही किसी ग्रामीण का फोन रिसीव किया। डीएम मोनिका रानी को जब मामले की जानकारी हुई ताे उनकी फटकार के बाद सक्रिय हुए विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की है।


ग्रामीण की मौत से लोगों में उबाल

बिजली विभाग द्वारा तार सही करने के दौरान अचानक शुरू की गई आपूर्ति के चलते बिजली कर्मियों की मदद कर रहे एक ग्रामीण की मौत हो गई। बावजूद इसके कोई भी जिम्मेदार गांव नहीं पहुंचा, जिसके चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने गांव में ही प्रदर्शन किया।

नहीं लिया था शडडाउन
पयागपुर क्षेत्र में जहां पर बिजली के तार मरम्मत का कार्य हो रहा था वहां के संविदा लाइनमैन ने खुटेहना उपकेंद्र से शटडाउन नहीं लिया था। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। मृतक के परिजनो को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

- सुरेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, पॉवर कारपाेरेशन

पयागपुर क्षेत्र में हुई घटना दुखद है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी कर्मचारी या अधिकारी दोषी मिला उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पीड़ितों के परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।
मोनिका रानी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed