{"_id":"6866daaf525f4974840e4b28","slug":"villager-dies-after-drowning-in-canal-bahraich-news-c-98-1-slko1011-133061-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नहर में डूबने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नहर में डूबने से ग्रामीण की मौत
Fri, 04 Jul 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत कटहा के मजरा कारीपुरवा निवासी मनीराम यादव (40) की बुधवार की शाम नहर में डूबने से मौत हो गई। मौत से परिजनोंं में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते वे घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
कारीपुरवा कटहा निवासी धनीराम ने बताया कि उनके बड़े भाई मनीराम अस्वस्थ थे। बुधवार शाम वह घर से नित्यक्रिया के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने बताया कि वह नहर में डूब गए हैं, जिन्हेंं तत्काल ग्रामीणों की मदद से नहर से बाहर निकाला गया और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हेंं मृत घोषित कर दिया। धनीराम ने बताया कि मनीराम की तबीयत खराब होने से उन्हें चक्कर आया था और वे नहर में गिर गए थे।