{"_id":"67bf6c12e613e921bb03c059","slug":"villager-attacked-in-quota-shop-case-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-127285-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कोटे की दुकान के मामले में ग्रामीण पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कोटे की दुकान के मामले में ग्रामीण पर हमला
Thu, 27 Feb 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। कोटे की दुकान को लेकर हुए विवाद में एक बाइक सवार ग्रामीण को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमलावरों ने उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। घायल के परिजन की तहरीर पर थाना रामगांव में पांच के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
थाना रामगांव क्षेत्र के खैरटिया सरपतहा गांव निवासी अंजर खान (55) को घायल अवस्था में परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। बेटे रिजवान ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पास कोटे की दुकान थी। जो दूसरे पक्ष के लोगों ने धोखाधड़ी कर अपने नाम कर लिया। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है, जिसकी पैरवी के लिए पिता बाइक से बहराइच गए थे। घर लौटते समय मंगलवार रात 8:50 बजे हमीदपुर पुलिया के पास पहुंचने पर घात लगाए बैठे आरिफ, इबरार, अब्दुल, मुन्नू और नेता उर्फ शहजाद ने रोक लिया।
इसके बाद पिता की पिटाई कर बाइक को भी क्षतिग्रस्त किया। रामगांव थानाध्यक्ष हरेंद्र नाथ राय ने बताया कि पांच लोगों पर हमला करने और तोड़फोड़ करने का केस दर्ज किया गया है।