फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Video of indecent comment on Gadar 2 movie goes viral, youth arrested

Bahraich News: गदर 2 फिल्म पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 20 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Video of indecent comment on Gadar 2 movie goes viral, youth arrested
मिहीपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए गदर- 2 फिल्म पर अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाया। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए हिंदू समुदाय के लोग भड़क उठे। लोग नाराजगी जाहिर करते हुए मोतीपुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। भारी आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रतहिया राजापुर निवासी नकीम ने शनिवार की रात गदर- 2 फिल्म देखने वाले हिन्दू समुदाय के लोगों को गाली व धमकी देते हुए एक वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते युवक का वीडियो वायरल हो गया। लोगों ने जब वीडियो देखा तो आक्रोशित हो गए। हिन्दू समुदाय के लोगों ने इसे क्षेत्र में अशांति फैलाने की साजिश करात देते हुए भारी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सैकड़ों की संख्या में मोतीपुर थाना पहुंचे। मोतीपुर थाना प्रभारी श्रीधर पाठक ने बताया कि रमन सिंह की तहरीर पर नकीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed