फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Vendor zones will soon be made for track shopkeepers

पटरी दुकानदारों के लिए जल्द बनेंगे वेंडर जोन

Tue, 09 Jun 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Vendor zones will soon be made for track shopkeepers
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार की देर शाम सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सभी ईओ को नगर क्षेत्रों के पटरी दुकानदारों के लिए वेंडर जोन विकसित करने के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों द्वारा प्रवासी कामगारों को रोजगार देने के लिए कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश सीडीओ ने दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद चौहान ने रेशम, समाज कल्याण, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, कौशल विकास, उद्यान, नाबार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आरसेटी विभागों के माध्यम से जनपद के प्रवासी कामगारों को रोजगार मुहैया कराने के मकसद से सोमवार देर शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद चौहान ने विभागीय अधिकारियों के निर्देश दिया कि अपने-अपने विभाग में रोजगार की संभावनाओं को तलाशने के साथ प्रवासी कामगारों को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना तैयार की जाए। जल्द से जल्द कार्ययोजना उनके सामने पेश की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान सीडीओ ने बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों को ऋण मुहैया करायें ताकि वे अपना रोजगार शुरू कर सके। वेंडर जोन की स्थापना के बारे में निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि पथ विक्रेताओं का तत्काल सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

वेंडर जोन में ठोस अपशिष्ट निस्तारण, सार्वजनिक प्रसाधनों, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था की सुविधा व अन्य सुविधाओं का प्रबंध किया जाए। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु आईएएस सूरज पटेल, लीड बैंक प्रबंधक बलराम साहू, डीडीएम नाबार्ड एम बर्नवाल, उपायुक्त उद्योग केंद्र मोहन कुमार शर्मा, सहायक निदेशक रेशम एसबी सिंह, जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ सहित अन्य अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed