{"_id":"5d56e8e68ebc3e89880c763b","slug":"vdo-and-secretary-protest-bahraich-news-lko476517752","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ व सेक्रेटरी नेे स्थानांतरण विसंगति को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडीओ व सेक्रेटरी नेे स्थानांतरण विसंगति को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन करते ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विका
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने स्थानांतरण विसंगति को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। संघ ने पूर्व सीडीओ पर शासनादेश की गलत व्याख्या करते हुए तबादला करने का आरोप लगाया है।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष मंशाराम और ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा की अगुवाई में ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की ओर से शासनादेश जारी करते हुए समूह ग के लिपिकों के पटल परिवर्तन के निर्देश जारी किए गए थे। बहराइच में तैनात तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी राहुल पांडेय ने शासनादेश की गलत व्याख्या करते हुए ग्राम विकास व पंचायत अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए।
विज्ञापन
इसी तरह संविदा पर तैनात मनरेगा के एपीओ व तकनीकी सहायकों का स्थानांतरण भी किया गया। इससे वह नियमितीकरण के दावेदार हो गए हैं। इसके विपरीत प्रदेश के जनपदों में आज तक समूह ग के तहत वीडीओ व सेक्रेटरी के स्थानांतरण नहीं किए गए हैं। सभी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।