फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   US students visit of Ktrnia

अमेरिकी छात्राओं ने किया कतर्निया का भ्रमण

Mon, 22 Feb 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 22 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
US students visit of Ktrnia

दक्षिणी अमेरिका से आए 45 छात्र-छात्राओं के दल ने सोमवार को कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इन सभी ने थारू जनजाति के रहन-सहन का अध्ययन किया। इस दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता से परिचित होते हुए थारूहट में भारतीय व्यंजनों का भी स्वाद लिया।

विज्ञापन


अमेरिकी संस्थान स्कूल ऑफ इंटरनेशनल ट्रेनिंग के दक्षिण एशिया के एकेडमिक डायरेक्टर अजीम शेरवानी और देहात संस्था के कार्यकारी डॉ. जीतेंद्र चतुर्वेदी की अगुवाई में अमेरिका से आए विद्यार्थियों का दल सोमवार को कतर्नियाघाट पहुंचा।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट परिक्षेत्र में बिछिया-कोठियाघाट मार्ग पर स्थित इको हट्स के प्रबंधक हिमांशु कालिया ने अमेरिकी विद्यार्थियों के दल का स्वागत किया। देहात संस्था के मुख्य कार्यकारी डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि छात्राओं ने वन क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर महिलाओं और युवतियों से भी बातचीत कर संस्कृति और सभ्यता को नजदीक से देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed