{"_id":"6a38ea5d95da8ea7170b6a62","slug":"up-two-communities-face-off-in-bahraich-stones-pelted-at-the-accused-s-house-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बहराइच में दो समुदाय आमने-सामने, आरोपी क घर पर पथराव, रेलिंग तोड़ी, किशोरी को ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बहराइच में दो समुदाय आमने-सामने, आरोपी क घर पर पथराव, रेलिंग तोड़ी, किशोरी को ले जाने का आरोप
Mon, 22 Jun 2026 01:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:25 PM IST
सार
गांव निवासी एक ग्रामीण की किशोरवय बेटी तीन दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही पुरवा डिहवा में रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक मोनू अपने एक सहयोगी की मदद से किशोरी को साथ ले गया। इसे लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
दो समुदायों के विवाद के बीच जलाई गई चक्की।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दरगाह शरीफ थाना के शेखुवापुर गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप को लेकर रविवार दोपहर बाद दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर जमकर पथराव किया और रेलिंग तोड़ दी।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी युवक के सहयोगी की आटा चक्की में आग लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को नियंत्रित किया। गांव में तीन थानों की पुलिस तैनात की गई है। गांव निवासी एक ग्रामीण की किशोरवय बेटी तीन दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही पुरवा डिहवा में रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक मोनू अपने एक सहयोगी की मदद से किशोरी को साथ ले गया। खोजबीन के दौरान युवक पर संदेह पुख्ता होने के बाद रविवार को मामले ने तूल पकड़ लिया। बड़ी संख्या में लोग आरोपी के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दरगाह, कोतवाली नगर और कोतवाली देहात थाने की पुलिस के साथ अतिरिक्त बल गांव में तैनात कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा स्वयं मौके पर कैंप कर हालात पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आटा चक्की में किसी ने आग नहीं लगाई थी। शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं उठने की सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों समुदायों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी युवक, उसके सहयोगी और किशोरी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि किशोरी की लोकेशन का पता चल गया है और उसे जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।