फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Umashankar first of Bahraich in Dangal

दंगल में बहराइच के उमाशंकर प्रथम

Tue, 21 Jan 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Umashankar first of Bahraich in Dangal
तेजवापुर विकास खंड के बेड़नापुर रामलीला मैदान में आयोजित दंगल में दांव अजमाते पहलवान। - फोटो : BAHRAICH
राजीचौराहा (बहराइच)। बेड़नापुर के रामलीला मैदान में चल रहे दंगल का मंगलवार देर शाम को समापन हो गया। अंतिम दिन 16 मुकाबले हुए। इसमें बहराइच, अयोध्या, बरेली, नेपाल, मद्रास, हिमाचल प्रदेश के पहलवानों का दबदबा रहा। बहराइच के पहलवान को प्रथम स्थान मिला। सभी विजेता व उपविजेता पहलवानों को राजकुमारी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

तेजवापुर विकास खंड अंतर्गत बेड़नापुर के रामलीला मैदान में दो दिवसीय दंगल का सोमवार को शुभारंभ हुआ था। दंगल के अंतिम दिन मंगलवार को 16 मुकाबले हुए। दूसरे दिन के दंगल का उद्घाटन राजकुमारी देविना सिंह, कुंवर कामाक्षराज और ब्लॉक प्रमुख पेशकार राव ने संयुक्त रूप से किया। पहला मुकाबला धनीराम पहलवान अयोध्या और राजस्थान के गंगानगर के जितेंद्र के बीच हुआ। इस मुकाबले में धनीराम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इसके बाद नागेंद्र दास अयोध्या ने भूकंप पहलवान राजस्थान को पराजित किया। भारत पहलवान बरेली ने संग्राम सिंह पहलवान पूरनपुर को हराया। नेपाल काठमांडू के गूंगा पहलवान और बजरंगी पहलवान उधमपुर के बीच हुए मुकाबले में गूंगा ने जीत दर्ज की। पांचवां मुकाबला हिमाचल प्रदेश के जस्सा पहलवान और मुनीम पहलवान कलियर शरीफ के बीच हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश के पहलवान ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठा मुकाबला शक्ति पहलवान मद्रास और तूफान पहलवान राजस्थान के बीच हुआ। इसमें मद्रास के शक्ति पहलवान ने विपक्षी को पटखनी दी। इसके बाद बहराइच के उमाशंकर पहलवान और हिमाचल के जस्सा पहलवान के बीच हुए मुकाबले में उमाशंकर ने जीत दर्ज की। कुल 16 मुकाबले हुए। कमेटी की ओर से लगातार तीन मुकाबले जीतने वाले बहराइच के उमाशंकर पहलवान को प्रथम स्थान दिया गया।

द्वितीय स्थान पर नेपाल के गूंगा थापा और तीसरे स्थान पर अयोध्या के नरेंद्र दास रहे। अंत में सभी विजेता व उपविजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर पूर्व जिपं सदस्य जगदीश प्रसाद, लइक अहमद, प्रकाश चंद्र द्विवेदी, राजू शुक्ला, रामछबीले, भवेश द्विवेदी, अरुण पांडेय समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed