Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   KDC Club defeated Bhinga Eleven Star

Bahraich News: केडीसी क्लब ने भिनगा इलेवन स्टार को हराया

Fri, 27 Nov 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 27 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
KDC Club defeated Bhinga Eleven Star
 केडीसी मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच में बैटिंग करता ​खिलाड़ी। - स्रोत : आयोजक
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में केडीसी क्रिकेट क्लब और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की भिनगा इलेवन स्टार टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें केडीसी क्रिकेट क्लब ने 11 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


टॉस जीतकर भिनगा इलेवन स्टार ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए केडीसी क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 191 रन बनाए। शाह हैदर ने 62, आशुतोष खत्री ने 49 और सुल्तान अहमद ने नाबाद 42 रन बनाए। भिनगा की ओर से प्रदीप, अभिषेक और नीतीश ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी भिनगा इलेवन स्टार की टीम पांच विकेट पर 178 रन ही बना सकी। विपुल श्रीवास्तव ने 36, प्रदीप ने 31, प्रियांश चौधरी ने 28 और सत्यम शुक्ला ने 27 रन बनाए। केडीसी की ओर से सोनू वेग ने दो विकेट लिए, जबकि जीशान और आशुतोष खत्री को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शानदार प्रदर्शन के लिए आशुतोष खत्री को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed