{"_id":"6b08939c01e45b264e0b8b65","slug":"brijlal-granted-sentence-remission-released-from-jail-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-160863-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 90 वर्षीय बृजलाल को सजा माफी, जेल से रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 90 वर्षीय बृजलाल को सजा माफी, जेल से रिहा
Fri, 27 Nov 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे करीब 90 वर्षीय बृजलाल को राज्यपाल की अनुशंसा पर सजा माफी मिल गई है। शासन का आदेश जिला कारागार पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार देर शाम उन्हें रिहा कर दिया गया। बृजलाल हरदी क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के निवासी हैं। उनकी उम्र और पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने कई बार सजा माफी के लिए प्रार्थनापत्र दिया था।
मामला जून 1995 का है। खैरीघाट क्षेत्र के सिसैया चूड़ामणि गांव में पूर्व प्रधान गोकरन सिंह, उनके भाई अमिरका सिंह और भतीजे बजरंगी सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस मामले में महसी के विधायक सुरेश्वर सिंह, उनके बड़े भाई बृजेश्वर सिंह उर्फ धीरू समेत पांच आरोपियों को सात सितंबर 2019 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
बाद में विधायक सुरेश्वर सिंह समेत चार आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया था। वहीं, बृजलाल की सजा बरकरार रही थी। इसके बाद से वह जिला कारागार में निरुद्ध थे।
विज्ञापन
करीब 90 वर्ष की उम्र में जेल में सजा काट रहे बृजलाल की रिहाई के लिए परिजनों ने राज्यपाल से सजा माफी की गुहार लगाई थी। राज्यपाल की अनुशंसा के बाद शासन ने उनकी सजा माफ करने का आदेश जारी किया। जिला कारागार के जेल अधीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि शासन का आदेश मिलने के बाद बृहस्पतिवार देर शाम बृजलाल को रिहा कर दिया गया।