फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ultrasound not being done in medical college for 24 days

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में 24 दिनों से नहीं हो रहा अल्ट्रासाउंड

Mon, 08 May 2023 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 08 May 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound not being done in medical college for 24 days
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट न होने की वजह से 24 दिनों से अल्ट्रासाउंड की जांच सुविधा ठप है। रेडियोलॉजिस्ट के दुर्घटना में चोटिल होने की वजह से वे 20 मई तक अवकाश पर हैं। दूसरे डॉक्टर की व्यवस्था न होने के कारण अल्ट्रासाउंड कराने आने वाले मरीज बैरंग लौट रहे हैं। उन्हें निजी सेंटरों पर जाकर महंगे दामों में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में जिले के साथ नेपाल के अलावा गोंडा, बलरामपुर व श्रावस्ती के भी मरीज इलाज कराने आते हैं। प्रतिदिन लगभग 22 से 25 सौ मरीज इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचते हैं। सस्ते व निशुल्क इलाज का सपना संजोए मेडिकल कॉलेज पहुंचने वाले मरीजों को बाहर से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। मालूम हो कि रेडियोलॉजिस्ट 14 अप्रैल को श्रावस्ती जिले के सोनपथरी गए थे।
विज्ञापन

लौटते समय उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तभी से मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है। सीएमएस के पत्राचार करने के बावजूद भी दूसरा रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं कराया गया है। विभागीय लोगों की उदासीनता का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमड़े मरीजमेडिकल कॉलेज में लगी मरीजों की भीड़ रविवार को छुट्टी होने के कारण ओपीडी बंद थी इस दिन सिर्फ इमरजेंसी केस देखे जाते हैं जिससे आम दिनों की तरह मरीज नहीं आते हैं। सोमवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ लग गई ओपीडी से लेकर पर्चा व दवा काउंटर पर काफी भीड़ देखी गई।
रेडियोलॉजिस्ट के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्राचार किया गया है। डॉक्टर के आते ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो जाएगी।
- डॉ.ओपी चौधरी, सीएमएस मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed