{"_id":"66bce7371b326ff9690fd4aa","slug":"two-youths-died-three-injured-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-slko1013-118608-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन घायल
Wed, 14 Aug 2024 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 14 Aug 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के बहराइच-गोंडा मार्ग पर तेलियनपुरवा के पास बुधवार को पयागपुर थाना क्षेत्र के कोल्हूवा निवासी बाइक सवार प्रेम (30) और उनके दोस्त राजा बाग कोल्हूवा निवासी बल्लू (26) व एक अन्य साथी ई रिक्शा से टकरा गए। जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रेम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वे लोग बाइक से चिलवरिया स्थित बाजार आए थे और हादसे का शिकार हो गए।
वहीं, पयागपुर थाना क्षेत्र के फर्दा त्रिकोलिय गांव निवासी बाइक सवार नितिन (18) और उनका दोस्त संचित (18) को हुजूरपुर पयागपुर मार्ग के त्रिकोलिया खुटेहना के पास कार ने टक्कर मार दी। जिससे नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, संचित की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वे लोग खुटेहना से लौट रहे थे और रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। मौत से परिजन बदहवास है। पयागपुर थाना अध्यक्ष करुणाकर पांडे ने बताया कि टक्कर मारने वाले कार सवारों का पता लगाया जा रहा है।