फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two youths died, seven injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, सात घायल

Thu, 27 Feb 2025 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two youths died, seven injured in road accidents
बहराइच मेडिकल कालेज में भर्ती सड़क हादसे में घायल युवक।
बहराइच / फखरपुर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के बहराइच-लखनऊ हाईवे पर परसेंडी चीनी मिल के पास मंगलवार की रात बाइक सवार बंभिवा गांव निवासी परमजीत (20) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट लगाए थे। मृतक के पिता कृपाराम ने बताया बेटा बाइक से कुंडासर न्यौता में शामिल होने गया था वापस लौटते समय हादसा हो गया। मृतक चार भाईयों में दूसरे नंबर का था, जालंधर में रहकर काम करता था। मौत से मां कबूतरी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
हादसे में जख्मी फखरपुर थाना के मलूकपुर गांव निवासी जुबेर खां (25) की मंगलवार को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के पिता निसार ने बताया कि चार दिन पहले बेटा बाइक से अपने दोस्त फिरदौस (18) के साथ बड़े भाई की ससुराल अंगनापारा जा रहा था। वहीं ट्र्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। देर रात हालत खराब होने पर रात एक बजे लखनऊ ले जाते समय रास्ते में निसार की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर मां फातिमा रो-रोकर बेसुध हो गई। मृतक मुंबई में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सहित सात घायल
रामगांव थाना के मदनजोत गांव निवासी बाइक सवार फरहान (20), दिलशाद (18) को गंभीरवा बाजार जाते समय टेपरहा गांव के पास ऑटो ने टक्कर मार दी। वहीं, देहात कोतवाली के झिंगहा घाट के पास नाजिरपुरा निवासी बाइक सवार सोहेल (25), जुनैद (18) को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। क्षेत्र के ही बेडनापुर निवासी बाइक सवार महिला आशादेवी (38) अपने बेटे के साथ जैतापुर के पास बाइक से गिरकर घायल हो गई। इसी तरह रिसिया कस्बा निवासी बाइक सवार महेंद्र गुप्ता (40) को इटकौरी गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हुजूरपुर थाना के भगड़वा बाजार निवासी बाइक सवार प्रमोद कुमार (19) की बाइक अनुभापुर पुल के पास अनियंत्रित हो गई। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed