{"_id":"6b09cdd19bf50b272e0b5cb6","slug":"two-youths-die-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-160902-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत
Sat, 28 Nov 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
रिसिया/फखरपुर। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। रिसिया क्षेत्र में मिनी ट्रक की चपेट में आने से ठेलिया चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, फखरपुर क्षेत्र में अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर से एक युवक ने दम तोड़ दिया।
दरगाह शरीफ क्षेत्र के नूरुद्दीनचक सिंहापुरवा निवासी कलाम (28) शुक्रवार सुबह ठेलिया लेकर जगदीशपुर सोखा गांव से रिसिया कस्बे की ओर जा रहे थे। गांव से कुछ दूर पहले पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने ठेलिया को ओवरटेक करने की कोशिश की। उसी दौरान ठेलिया ट्रक की चपेट में आ गई, कलाम की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक मिनी ट्रक मौके पर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, फखरपुर क्षेत्र के बंभीवा गांव निवासी शंकर लोनिया (38) बृहस्पतिवार शाम किसी काम से कुंडासर गए थे। काम निपटाने के बाद वह सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर अज्ञात चौपहिया वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। उनके भाई रामू ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन की पहचान नहीं हो सकी है।
थाना कैसरगंज प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि दोनों हादसों की जानकारी मिली है। संबंधित थाना प्रभारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। फखरपुर हादसे में वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है।