फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two teenagers strolling near a pond fell into the water and drowned.

Bahraich News: तालाब के पास टहल रहे दो किशोर पानी में गिरे, डूबकर दोनों की मौत

Fri, 04 Sep 2026 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers strolling near a pond fell into the water and drowned.
तालाब में डूबे दोनों किशोर व मौके पर जुटी भीड़।
बाबागंज (बहराइच)। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के शिवबढ़ैया गांव में बृहस्पतिवार को दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। रक्षाबंधन पर मामा के घर आया किशोर गांव के एक हमजोली के साथ तालाब के किनारे टहल रहा था। बारिश के कारण तट पर हुई फिसलन से दोनों गहरे पानी में जा गिरे। स्थानीय गोताखोरों ने करीब आधे घंटे के अंतराल पर दोनों के शव तालाब से बाहर निकाले। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


शिवबढ़ैया निवासी लवकुश वर्मा के घर रक्षाबंधन पर श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सलारूपुरवा निवासी उनका भांजा संदीप कुमार वर्मा (16) अपनी मां के साथ आया था। रक्षाबंधन के बाद रिश्तेदार गांव में ही ठहरे हुए थे। बृहस्पतिवार को संदीप पड़ोस में रहने वाले दीपेंद्र कुमार सोनकर (14) के साथ गांव के उत्तर दिशा में स्थित प्राचीन तालाब के किनारे टहलने गया था।
विज्ञापन


तालाब से कुछ दूरी पर गांव निवासी अरविंद वर्मा (16) खेती का काम कर रहा था। संदीप और दीपेंद्र ने उससे बातचीत की और इसके बाद दोनों तालाब के किनारे आगे बढ़ गए। बारिश के कारण तालाब का किनारा फिसलन भरा था। इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों ढलान पर जा गिरे और गहरे पानी में पहुंच गए। दोनों ने बचाव के लिए शोर मचाया तो अरविंद उनकी ओर दौड़ा, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण वह उन्हें बचाने का कोई उपाय नहीं कर सका। उसने तत्काल गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों किशोरों के तालाब में डूबने की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन भी तालाब के किनारे पहुंचकर बचाव की कोशिश में जुट गए। स्थानीय गोताखोरों जाबिर अली, कौशर अली, लवकुश निवासी कल्यानपुर कालिया और कलीम निवासी मकनपुर ने तालाब में उतरकर दोनों की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे के अंतराल पर दोनों के शव बरामद कर लिए गए। शव देखते ही परिजन बिलख पड़े।

हादसे की सूचना मिलते ही रुपईडीहा थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार विकास कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल भजुराम, लेखपाल जगतराम और विपिन कुमार समेत राजस्व टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दो भाइयों में छोटा था संदीप

संदीप रक्षाबंधन पर अपनी मां के साथ मामा लवकुश वर्मा, रामनाथ वर्मा और मनोज वर्मा के घर शिवबढ़ैया आया था। वह दो भाइयों में छोटा था। रक्षाबंधन की खुशियां परिवार के लिए कुछ ही समय में मातम में बदल गईं। दोनों किशोरों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है और गांव में भी शोक का माहौल है।

तालाब में डूबे दोनों किशोर व मौके पर जुटी भीड़।

तालाब में डूबे दोनों किशोर व मौके पर जुटी भीड़।

तालाब में डूबे दोनों किशोर व मौके पर जुटी भीड़।

तालाब में डूबे दोनों किशोर व मौके पर जुटी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed