{"_id":"5ff738f88ebc3e2e55064fdb","slug":"two-smugglers-arrested-with-ganja-bahraich-news-lko5586735109","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल से चोरी की बाइक पर गांजा लेकर भारत तस्करी करने आ रहे दो तस्करों को एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान तस्करों के पास 6.400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद सामान को थाने लाकर तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दोनों तस्करों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गांवों में तस्करी रोकने के लिए पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि नेपाल से भारत में तस्करी करने के लिए दो लोग बाइक पर गांजा ला रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसआई अशोक कुमार, सिपाही उमाशंकर त्रिपाठी, श्रवण कुमार व एसएसबी टीम में विजय शर्मा, तपन बरवा, राकेश व चंद्रप्रकाश राय पुरैना रघुनथपुर गांव पहुंचे और आने-जाने वाले लोगों की तलाशी शुरू कर दी।
तभी नेपाल की ओर से बाइक पर सामान लादकर दो लोग आते दिखे। पुलिस व एसएसबी के जवानों को देखकर वह भागने लगे। इस पर जवानों ने दौड़ाकर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 6.400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों की पहचान मोतीपुर गांव निवासी अंकित जायसवाल व जितेंद्र कुमार के रूप में हुई। मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया है।