फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard enters thatched hut, kills elderly woman sleeping on a cot.

Bahraich News: फूस के घर में घुसा तेंदुआ, चारपाई पर सो रही वृद्धा को मार डाला

Sat, 19 Sep 2026 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Leopard enters thatched hut, kills elderly woman sleeping on a cot.
तेंदुए के हमले में मारी गई महिला की झोपड़ी व रोते-बिलखते परिजन।
बहराइच (बिछिया)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में तेंदुए का उत्पात अब आबादी के भीतर घरों तक पहुंच गया है। सुजौली रेंज के बाजपुर बनकटी ग्राम पंचायत के सीतारामपुरवा में बृहस्पतिवार देर रात तेंदुआ फूस के कच्चे घर में घुस गया। चारपाई पर सो रही वृद्धा फूलवती पर हमला कर उन्हें मार डाला और शव को घर के पीछे स्थित हल्दी के खेत में नाले के पास घसीट ले गया। सुबह उनका क्षत विक्षत शव मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सीतारामपुरवा गांव निवासी फूलवती (86) फूस के कच्चे घर में अकेली रहती थीं। ग्रामीणों के अनुसार घर में दरवाजा तक नहीं था, केवल टाट का परदा लगा था। बृहस्पतिवार देर रात तेंदुआ इसी रास्ते घर में घुसा और चारपाई पर सो रही वृद्धा पर हमला कर दिया। वृद्धा की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक तेंदुआ उन्हें घसीटकर घर के पीछे हल्दी के खेत में नाले की ओर ले जा चुका था। अंधेरा होने के कारण रात में ग्रामीण वृद्धा को खोज नहीं सके।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह नाले के पास वृद्धा का शव मिला। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। सुजौली थाना प्रभारी गोविंद वर्मा ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वनक्षेत्राधिकारी नीरज श्रीवास्तव पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए के हमले में मारी गई महिला की झोपड़ी व रोते-बिलखते परिजन।

तेंदुए के हमले में मारी गई महिला की झोपड़ी व रोते-बिलखते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed