फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two parties clashed in front of the revenue team, sticks and stones were used fiercely, two injured

Bahraich News: राजस्व टीम के सामने भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी और पत्थर, दो घायल

Sun, 15 Dec 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 15 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in front of the revenue team, sticks and stones were used fiercely, two injured
बहराइच । डीएम के आदेश पर जमीनी विवाद में शनिवार को रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहुवा मंसूर मजरा के तिवारीपुरवा गांव में पैमाइश के लिए गई थी। इस दौरान दो पक्ष राजस्व और पुलिस टीम के सामने ही भिड़ गए। इसमें जमकर लाठी-डंडे और ईंट चले। इसमें एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आठ लोगों पर बलवा, मारपीट समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं झगड़ा होते ही राजस्व टीम भाग खड़ी हुई।
विज्ञापन

महसी तहसील के रामगांव थाना के रेहुआ मंसूर के मजरा तिवारीपुरवा निवासी रामतेज यादव का कई वर्षों से गांव निवासी दूसरे पक्ष से जमीन का विवाद चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने थाना समाधान दिवस पर शिकायत की थी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम खेत पर तिवारीपुरवा गांव पैमाइश करने पहुंची थी। इसमें तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो आदि शामिल थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने टीम के सामने ही पीड़ित पक्ष को जमकर पीटा और ईंट-पत्थर चलाए। हमले से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान किसी ने छप्पर के एक घर में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिसफोर्स घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों को पकड़कर थाना पर ले आई। रामगांव थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया जमीनी रंजिश कई वर्षों से चल रही है, डीएम के आदेश पर टीम नापखोज के लिए गई थी। इसी दौरान एक पक्ष ने हमला कर दिया। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर आठ लोगों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जमीनी पैमाइश के लिए गई राजस्व और पुलिस टीम पर तिवारीपुरवा गांव में हमले की जानकारी मिली है। आरोपियोंं पर संबंधित धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीके श्रीवास्तव, सीओ महसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed