{"_id":"66aab59dd1ef32922605e5d4","slug":"two-including-third-class-student-died-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-117813-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसोंं में तीसरी कक्षा के छात्र सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसोंं में तीसरी कक्षा के छात्र सहित दो की मौत
Thu, 01 Aug 2024 03:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
खैरीघाट/शिवपुर(बहराइच)। दो जगह हुए सड़क हादसों में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र सहित दो लोगों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खैरीघाट के पारपुरवा गांव निवासी छात्र शिवा गुप्ता (10) बुधवार की सुबह साइकिल से स्कूल जा रहा था। बहराइच मार्ग स्थित धनावा के पास नानपारा की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बस चालक व कंडक्टर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पिता ननकुन ने बताया कि शिवा धनावा गांव स्थित छेदन प्रसाद इंटर कॉलेज में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। सुबह घर से साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकला था। मौत से उसकी मां रो रोकर बेसुध होती रही। खैरीघाट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह का कहना है कि चालक परिचालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बहराइच हाईवे पर स्थित बगद्वारापुर माजर के पास सड़क पार करते समय मंगलवार की रात एनी गांव निवासी फारुक (65) हाल पता चक पिहानी को लोडर ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे मोहम्मद सलमान ने बताया कि पिछले कुछ समय से वह चक पिहानी में ही घर खरीदकर रह रहे थे। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। एक पुत्री शबनम है। मौत से पत्नी रेशमा सहित अन्य परिजनों में कोहराम है। कैसरगंज प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर लोडर चालक को पकड़कर कार्रवाई की जा रही है।