फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two including fish hatchery operator drowned

Bahraich News: मत्स्य हेचरी संचालक समेत दो की डूबकर मौत

Wed, 18 Dec 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 18 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two including fish hatchery operator drowned
चित्तौरा/हुजूरपुर (बहराइच)। गोलवाघाट में सात दिन से लापता युवक और निजी पट्टे के तालाब में बुजुर्ग का शव मंगलवार को उतराता मिला। परिजनों की सूचना पर आई स्थानीय पुलिस ने शवों को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के तिकोनी बाग ढपालीपुरवा निवासी अनुज मिश्रा (36) का शव गोलवाघाट में परिजनों को उतराता मिला। मृतक के चाचा प्रदीप ने पुलिस को बताया भतीजा त्रिमोहानी पर रहता था। पिछले एक सप्ताह से घर नहीं आया था, परिजन तलाश कर रहे थे। मात-पिता की मौत हो चुकी है। मंगलवार को गोलवाघाट में शव मिला। मौत से परिजन बदहवास हैं। देहात निरीक्षक परमानन्द तिवारी ने बताया परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है, फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना के भंगहा गांव निवासी विद्यानंद निषाद (58) का शव उनके पट्टे के निजी भिड़यारी तालाब में उतराता मिला। परिजनों के अनुसार जब वे घर नहीं लौटे तो तालाब पर देखने गए, जहां शव पड़ा मिला। बेटे श्यामजी के अनुसार मत्स्य बीज हेचरी का संचालन करते थे और निषाद पार्टी के सदस्य थे। तीन पुत्र और दो पुत्री है। मौत से परिजन बेहाल है। हुजूरपुर थानाध्यक्ष अनिल मिश्रा ने बताया वे अपने तालाब किनारे छप्पर में रहते थे, जहां पैर फिसलने से तालाब में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed