फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two farmers injured in leopard attack, saved their lives by fighting

Bahraich News: तेंदुए के हमले में दो किसान जख्मी, संघर्ष कर बचाई जान

Fri, 03 May 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 03 May 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two farmers injured in leopard attack, saved their lives by fighting
घोसियाना में तेंदुुए के हमले में घायल किसान को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस। स्रोत-ग्रामीण
कतनिर्याघाट रेंज के घोसियाना का मामला, खेत में काम कर रहे थे दोनों किसान
विज्ञापन

इलाज के लिए सीएचसी में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मोतीपुर/मिहींपुरवा(बहराइच)। कतनिर्याघाट वन्यजीव प्रभाग में तेंदुए के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। मंगलवार की रात धर्मापुर रेंज में बालिका को मौत के घाट उतारने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह कतनिर्याघाट रेंज में तेंदुए ने दो किसानों को लहुलुहान कर दिया। किसानों ने संघर्ष व हांका लगा कर अपनी जान बचाई। घायलावस्था में दोनों किसानों को सीएचसी में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट के ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा भेड़हनपुरवा घोसियाना निवासी किसान अजीज (43) बृहस्पतिवार की सुबह खेत पर काम कर रहा था। इस दौरान जंगल से निकले एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से किसान दहशत में आ गया, हालांकि साहस दिखाते हुए वह तेंदुए से भिड़ गया।
विज्ञापन

किसान का संघर्ष व शोर सुन पास में काम कर रहे गुलरा के बेहननपुरवा निवासी करीम (31) डंडा लेकर दौड़े तो तेंदुए ने उस पर भी हमला कर दिया। हालांकि दोनों का संघर्ष देख तेंदुआ उन्हें छोड़ जंगल में भाग गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची वन टीम ने दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया। जहां अजीज की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा रेफर कर दिया। तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दी जाएगी आर्थिक मदद
वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट रामकुमार द्वितीय ने बताया कि तेंदुए ने दो किसानों पर हमला किया है। सूचना पर तत्काल वन दरोगा मयंक पांडेय, अब्दुल सलाम और वाचर विनोद के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (वर्ल्ड वाइल्ड फाउंडेशन) के मंसूर को मौके पर भेजा गया था। टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। मौके पर गश्त की जा रही है। वहीं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के फील्ड सहायक मंसूर ने बताया कि दोनों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed