फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two elderly people died in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में दो बुजुर्गों ने तोड़ा दम

Sun, 10 May 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 10 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two elderly people died in road accidents
बहराइच। सड़क हादसों में शनिवार को दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



बौंडी के मनेरा विशंभरपुर गांव निवासी हबीबुर्रहमान (75) शनिवार सुबह करीब आठ बजे खेत में काम कर रहे थे। आरोप है कि अटोडर घरेहरा नकदिलपुर निवासी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हबीबुर्रहमान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



उनके पुत्र हकीमुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जरवलरोड के कुरमौरा गांव निवासी राम प्रसाद (70) शुक्रवार देर शाम दूध डेयरी से लौट रहे थे। कैसरगंज-मलौना मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

चौकी प्रभारी हरनी चौराहा बृजेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed