फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two died in an accident on jarwal road thana in Bahraich.

Bahraich: टैंकर-बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर

Sun, 11 Jun 2023 03:05 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Jun 2023 03:05 PM IST
सार

जरवलरोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Two died in an accident on jarwal road thana in Bahraich.
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जरवलरोड थाना क्षेत्र में बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर शनिवार की रात टैंकर और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं एक दोस्त ट्रामा सेंटर लखनऊ में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकर व बाइक को कब्जे में ले लिया है। वहीं एक ही मोहल्ला निवासी दो दोस्तों के मौत की सूचना पहुंचते ही मोहल्ले में मातम जैैसा माहौल है।

विज्ञापन


जरवलरोड थाना क्षेत्र के जरवल कस्बा के मोहल्ला सराय निवासी फरहान (24), राशिद कुरैशी (22) और गुफरान (25) घनिष्ठ दोस्त थे। शनिवार की रात तीनों एक बाइक पर सवार होकर जरवल कस्बा से जरवलरोड की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि तीनों ढाबे पर चार पीने जा रहे थे। इसी दौरान बहराइच-लखनऊ मार्ग पर रिठौरा के पास लखनऊ की ओर से आ रहे एक टैंकर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई इस जोरदार टक्कर से बाइक सवार तीनों दोस्त उछल कर कई मीटर दूर जा गिरे। स्थानीय राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के इन तीन जिलों के बैंक हैं सबसे गरीब तो तीन जिलों के बैंक कुबेर का खजाना, रिपोर्ट से खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डीबीटी से जल्द दिया जाएगा यूनिफार्म, जूते-मोजे का पैसा, निर्देश जारी


सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे जरवलरोड थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान राशिद कुरैशी और फरहान की मौत हो गई। वहीं, गुफरान का इलाज जारी है और उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है। थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है, चालक मौके से फरार हो गया था। टैंकर चलने की हालत में नहीं है, क्रेन मंगवा कर उसे थाने लाया जाएगा। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

मोहल्ले में पसरा मातम
भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत की सूचना मोहल्ले में पहुंचते ही मोहल्ले में मातम पसर गया है। हर किसी की आंखे नम हैं। तीनों की दोस्ती के कसीदे कसते हुए मोहल्लावासी हादसे में जिंदा बचे गुफरान के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ होकर घर वापस आने की दुवाएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed