फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two child died in Bahraich

खौलती दाल में गिरकर बालिका व अलमारी से दबकर मासूम की मौत

Mon, 15 Apr 2019 11:14 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच Published by: Praveen Singh Updated Mon, 15 Apr 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
एक वैवाहिक कार्यक्रम की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब खौलती दाल के भगोने में गिरकर एक बालिका की मौत हो गई। बालिका की बड़ी बहन की ही शादी थी। उधर, घर में खेल रहा मासूम अलमारी पकड़कर झूल रहा था।
विज्ञापन


तभी अचानक अलमारी उस पर गिर गई। कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। दोनों ही घटनाओं से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत हरखापुर गांव निवासी छोटू की पुत्री तरन्नुम का निकाह रविवार को था। घर में खुशी का माहौल था।
विज्ञापन


बारातियों के लिए खाना बन रहा था। जहां भोजन पक रहा था, उसी जगह छोटू की सात वर्षीय पुत्री सायबा खेल रही थी। खेलते समय वह असंतुलित होकर दाल के भगोने में गिर गई। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े। किसी तरह सायबा को भगोने से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बुरी तरह से झुलस गई थी। देर रात उसकी मौत हो गई। उधर, दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत कटहना चमारनपुरवा गांव निवासी अर्जुन का चार वर्षीय पुत्र अमन सोमवार सुबह घर में खेल रहा था। अचानक वह अलमारी को पकड़कर झूलने लगा।

तभी अलमारी अमन पर गिर गई। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़े। किसी तरह अलमारी को हटाकर अमन को निकाला गया, लेकिन वह बुरी तरह घायल हो चुका था। आननफानन में परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


काफूर हुईं निकाह की खुशियां
बालिका के खौलते दाल के भगोने में गिरने से विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई। लोगों की खुशियां काफूर हो गई। घटना के बाद आननफानन में लोग बालिका को लेकर अस्पताल की ओर दौड़े। परिवारीजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया। पर बालिका के बुरी तरह झुलसने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच जैसे-तैसे विवाह निपटाया गया। जिला अस्पताल में देर रात बालिका ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed