{"_id":"5ff33c088ebc3e3fbe0ecb39","slug":"two-arrested-including-smuggled-goods-bahraich-news-lko558136731","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी के माल समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी के माल समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल से मेवा और मोटर पार्ट्स की तस्करी कर बाइक से भारत आ रहे दो लोगों को पुलिस ने गश्त के दौरान दबोच लिया। दोनों आरोपियों के पास से भारी मात्रा में छुहारा, किशमिश व मोटर्स पार्ट्स बरामद हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।
रूपईडीहा थानाध्यक्ष को मुखबिर से सूचना मिली कि नेपाल से कुछ लोग सामान की तस्करी कर भारत की ओर आ रहे हैं। इस पर थानाध्यक्ष ने एसआई हरीश सिंह को कांस्टेबल मनोज कुमार, प्रमोद कुमार वर्मा व विजेंद्र कुमार गुप्ता के साथ भारत-नेपाल सीमा पर ग्राम निंविया के पास भेजा। पुलिस गश्त कर रही थी तभी नेपाल की ओर से दो लोग बाइक से आते दिखे।
पुलिस ने रोका तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो बोरी में 116 किलो छुहारा, दो गत्ते में 20 किलो किशमिश व विभिन्न मोटर पार्ट्स बरामद हुए। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए तस्करों की पहचान शादाब निवासी गोडियन टोला व शफीक निवासी सुजौली बाबा कुट्टी थाना रूपईडीहा के रूप में हुई। मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया है।