{"_id":"6ab41ef51c1813325b0f74d4","slug":"no-records-found-during-inspection-new-india-hospital-sealed-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-157336-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जांच में नहीं मिले अभिलेख, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जांच में नहीं मिले अभिलेख, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील
विज्ञापन
मिहींपुरवा में सील किया जा रहा न्यू इंडिया हॉस्पिटल।
बहराइच। प्रसव के बाद कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोपहर करीब एक बजे मिहींपुरवा स्थित न्यू इंडिया हॉस्पिटल पहुंचकर जांच शुरू की। जांच में आवश्यक अभिलेख और आपरेशन करने का अधिकारपत्र न होने के चलते हॉस्पिटल को सील कर दिया।
बुधवार दोपहर में निजी हॉस्पिटल और नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डॉ. थानेदार और सीएचसी अधीक्षक महेश कुमार विश्वकर्मा टीम के साथ मिहींपुरवा पहुंचे। जांच टीम को परिजनों ने करिश्मा के भर्ती होने से लेकर मौत होने तक के मामले से अवगत कराते हुए उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार बताया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल की जांच। टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, ऑपरेशन से संबंधित अनुमति और उपचार से जुड़े अन्य बिंदुओं की पड़ताल की। लेकिन आवश्यक अभिलेख न मिलने पर जांच के बाद अस्पताल सील कर दिया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। महिला की मौत के कारणों को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।