{"_id":"6ab4208a9a441e42fe0a8417","slug":"outrage-over-power-cuts-protest-blocks-road-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-157309-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर प्रदर्शन
विज्ञापन
बहराइच में सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते लोग।
बहराइच। अघोषित बिजली कटौती से परेशान शहरवासियों का गुस्सा मंगलवार देर रात फूट पड़ा। सिविल लाइन उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर जलने से शहर के करीब एक तिहाई हिस्से की बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान लोग रात करीब 11 बजे उपकेंद्र के सामने पहुंच गए और सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे मार्ग पर आवागमन ठप हो गया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था खराब है। दिन में कई बार ट्रिपिंग हो रही थी। सोमवार से मंगलवार तक लगातार ट्रिपिंग के बाद मंगलवार रात सिविल लाइन उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर जल गया। इसके बाद मेवातीपुरा, सूफीपुरा, माधवरेती, खत्रीपुरा, पीपल चौराहा, ढपाली पुरवा और आंशिक बड़ी हाट समेत कई मोहल्लों की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
बिजली न आने से घरों में लगे मोटर नहीं चल सके। इससे पेयजल संकट भी खड़ा हो गया। कई घरों की पानी की टंकियां खाली हो गईं। इन्वर्टर जवाब देने के बाद मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो सके। लोगों का कहना था कि उमस भरी गर्मी में बिजली के साथ पानी की समस्या ने परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन
आपूर्ति बहाल न होने से नाराज लोगों ने रात करीब 11 बजे सिविल लाइन बिजलीघर के सामने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नारायण दत्त मिश्रा और कोतवाल ब्रजेंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर समस्या सुनी। इसके बाद बिजलीघर में मौजूद अधिकारियों से भी वार्ता की। अधिकारियों की ओर से जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिए जाने पर लोग शांत हुए और सड़क से हट गए। इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, मोबाइल भी हुए डिस्चार्ज
माधवरेती निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि सोमवार से मंगलवार तक कई बार ट्रिपिंग हुई। मंगलवार रात ट्रांसफार्मर जलने के बाद बिजली पूरी तरह गुल है। पानी की समस्या के साथ मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। मेवातीपुरा निवासी प्रियांशु ने बताया कि कई घंटे बिजली न आने से घरों में पानी का संकट है। उमस में बच्चे और बुजुर्ग परेशान हैं। सूफीपुरा निवासी रमेश ने बताया कि दिनभर बिजली की आवाजाही के बाद रात में आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। पानी की टंकी खाली होने से घरेलू काम प्रभावित हुआ।
ट्रांसफार्मर जला, देर रात तक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास
अधिशासी अभियंता विद्युत प्रवेश कुमार ने बताया कि सिविल लाइन पावर हाउस में स्थापित ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। तकनीकी टीम को लगाया गया है। रात से लगातार काम चल रहा है। प्रयास है कि देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाए।