{"_id":"6ab42203b4cb84d2ed0d32b0","slug":"member-of-international-car-lifting-gang-injured-in-encounter-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-157299-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अंतरराष्ट्रीय ऑटोलिफ्टर गैंग का बदमाश मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अंतरराष्ट्रीय ऑटोलिफ्टर गैंग का बदमाश मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश व मौके पर जांच करते एसपी।
रुपईडीहा। चोरी की मोटरसाइकिलों को नेपाल ले जाने की तैयारी कर रहे अंतरराष्ट्रीय ऑटोलिफ्टर गैंग के बदमाशों से मंगलवार देर रात रुपईडीहा पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को दबोचने के बाद उसके दो नेपाली साथियों को भी रंजीतबोझा जंगल से गिरफ्तार कर लिया। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। घायल आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल भी मिली है। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पुलिस टीम मंगलवार रात प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र की अगुवाई में रुपईडीहा-बाबागंज मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को पता चला कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ जैतापुर-चिकनिया मार्ग से नेपाल जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने जैतापुर से चिकनिया जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद दो मोटरसाइकिलों पर तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की।
पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसकी पहचान सीतापुरवा सहजना, रुपईडीहा निवासी अब्दुल उर्फ अब्दुल सलाम के रूप में हुई। उसे उपचार के लिए सीएचसी चरदा भेजा गया। आरोपी के कब्जे से 7.65 एमएम की पिस्तौल और चोरी की बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मौके से भागे दो आरोपियों नेपाल के बांके जिले के नेपालगंज निवासी राजू जसगढ़ और मोहम्मद जुनेद को रात में ही घेराबंदी कर रंजीतबोझा जंगल से चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ लिया गया। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने 10 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी जंगल से बरामद कीं। मुठभेड़ की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम ने घटना स्थल का मुआयना किया।
भारत-नेपाल में दर्ज हैं प्राथमिकी
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अब्दुल उर्फ अब्दुल सलाम के खिलाफ रुपईडीहा थाने में वर्ष 2018 से 2024 तक आठ प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम तथा चोरी, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं। वहीं राजू जसगढ़ के खिलाफ नेपाल में चार और मोहम्मद जुनेद के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।
नेपाल ले जाना चाहते थे चोरी की बाइकें
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन चोरी में शामिल आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी भारतीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बाइकों की चोरी कर उन्हें नेपाल ले जाते थे। बरामद बाइकों को भी गैंग के सदस्य नेपाल ले जा कर खपाने की फिराक में थे।