{"_id":"6ab4212462b4e0352800fea4","slug":"small-bridge-to-be-built-in-nanpara-at-a-cost-of-362-crore-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-157318-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नानपारा में 3.62 करोड़ से बनेगा लघु सेतु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नानपारा में 3.62 करोड़ से बनेगा लघु सेतु
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन की बड़ी बाधा दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पहल शुरू की है। रायगंज संपर्क मार्ग और गढ़ीघाट संपर्क मार्ग के बीच नाले पर 3.62 करोड़ रुपये की लागत से लघु सेतु और पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। पुल बनने के बाद दोनों मार्गों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा और इससे आसपास के 13 गांवों के 01 लाख से अधिक आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
नानपारा विधानसभा क्षेत्र में यह कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। प्रस्तावित पुल में स्पान के दो हिस्से होंगे। इसके साथ पहुंच मार्ग भी बनाया जाएगा। पुल बनने से बरसात के दौरान स्थानीय नाले के कारण आवागमन में आने वाली बाधा को दूर करने में मदद मिलेगी। रायगंज संपर्क मार्ग से गढ़ीघाट मार्ग के बीच आवाजाही आसान होने से ग्रामीणों को आसपास के बाजार, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच में सुविधा मिल सकेगी। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
छह माह में पूरा करना होगा काम
अधीक्षण अभियंता अजय भास्कर ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर के बाद निर्माण कार्य को छह माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद इसकी दो वर्ष की अनुरक्षण अवधि रहेगी। इससे निर्माण के बाद पुल और पहुंच मार्ग के रखरखाव की जिम्मेदारी भी तय रहेगी। अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो इस पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
इन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
गढ़ीघाट संपर्क मार्ग पर किमी-2 पर स्थित नाले पर पुलिया बनने से बाढ़ प्रभावित सरयू कछार इलाके के गढ़ीघाट, रामपुर, नेवादा, माझा दरियाबुर्द, गोकुलपुर के तटीय हिस्से में बसे गांव के लोगों का आवागमन आसान हो सकेगा। बाढ़ और बारिश के मौसम में भी ग्रामीणों का संपर्क तहसील और जिला मुख्यालय से बना रहेगा।