फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two and a half lakh vehicles are running without high security number plates

Bahraich News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बिना चल रहे ढाई लाख वाहन

Sun, 23 Jun 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 23 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh vehicles are running without high security number plates
सिर्फ डेढ़ लाख वाहनों में लग सकीं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
विज्ञापन

वाहन संचालकों पर सख्ती की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। सरकार की ओर से वर्ष 2019 से सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दिया था। करीब पांच साल के अभियान के दौरान महज डेढ़ लाख वाहनों में ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग सकी हैं। जबकि जिले में करीब चार लाख वाहन पंजीकृत हैं। ऐसे में ढाई लाख वाहन पुरानी नंबर प्लेट लगाकर चलाए जा रहे है। विभाग अब ऐसे वाहन संचालकों के खिलाफ सख्ती करने की तैयारी में हैं।
सरकार की ओर से छोटे-बड़े वाहनों में वर्ष 2019 से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य कर दिया था। इसके बाद सहायक संभागीय विभाग की ओर से आरंभ में वाहन स्वामियों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। लेकिन इसका यहां कोई असर नहीं दिखा है। नतीजा रहा कि वर्ष 2023 में फरवरी माह तक परिवहन संभागीय कार्यालय में पंजीकृत वाहनों के सापेक्ष एक लाख से अधिक वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जा चुकी थीं। इसके बाद विभाग का अभियान थोड़ा सुस्त हो गया है।
विज्ञापन


35 फीसदी वाहनों में लगाए जा चुके नंबर प्लेट

नए वाहनों की खरीदारी पर वाहन डीलर स्वयं ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाकर वाहनों की डिलीवरी कर रहें हैं। विभाग में पंजीकृत पुराने वाहनों में से करीब 35 फीसदी से अधिक वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाई जा चुकी हैं। अब पुन: सख्ती के साथ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव कुमार-एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed