{"_id":"6aaed1bbd4bc209d75065329","slug":"tusker-spotted-on-bichhia-katarniaghat-route-panic-ensues-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-157065-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बिछिया-कतर्नियाघाट मार्ग पर दिखा टस्कर, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बिछिया-कतर्नियाघाट मार्ग पर दिखा टस्कर, दहशत
Sat, 19 Sep 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
बिछिया-कतर्नियाघाट मार्ग पर रेलवे के 97 नंबर गेट के पास शुक्रवार देर शाम दिखा टस्कर। - स्रोत
बिछिया। बिछिया-कतर्नियाघाट मार्ग पर रेलवे के 97 नंबर गेट के पास शुक्रवार देर शाम जंगल से निकलकर एक टस्कर सड़क किनारे पहुंच गया। सड़क के पास हाथी देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई। कुछ देर के लिए लोग जहां थे, वहीं रुक गए और सुरक्षित दूरी बनाकर हाथी की गतिविधियों को देखते रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टस्कर जंगल से निकलकर सड़क किनारे पहुंचा और करीब 20 मिनट तक चहलकदमी करता रहा। इसके बाद वह घने जंगल की ओर चला गया। वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में आए दिन हाथियों का झुंड देखा जा रहा है। ऐसे में लोग जंगल के आसपास जाने से बचें और हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें।