{"_id":"6aea2699278db533e60a6dc4","slug":"truck-driver-found-injured-near-chilwariya-station-dies-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-159672-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चिलवरिया स्टेशन के पास घायल मिले ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चिलवरिया स्टेशन के पास घायल मिले ट्रक चालक की मौत
Tue, 03 Nov 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
जरवलरोड। चिलवरिया रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को गंभीर हालत में मिले ट्रक चालक विकेश कुमार (24) की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। उनके हाथ-पैर और पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने खून की उल्टियां होने की भी बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जरवलरोड के जुमेरपुर निवासी विकेश के बड़े भाई विवेक ने बताया कि विकेश शनिवार को ट्रक लेकर चिलवरिया जाने की बात कहकर घर से निकले थे। सोमवार दोपहर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि विकेश चिलवरिया रेलवे स्टेशन के पास गंभीर हालत में पड़े हैं। इस पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। विकेश के शरीर पर चोट के निशान थे और उन्हें खून की उल्टियां हुई थीं।
परिजन विकेश को सीएचसी मुस्तफाबाद ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। विवेक ने जरवलरोड थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि विकेश के साथ क्या घटना हुई, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।