फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Triplets born in a car

Bahraich News: कार में एक साथ तीन बच्चों का हुआ जन्म

Sat, 06 Jun 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 06 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Triplets born in a car
 मिहींपुरवा में मठिहामोड़ के पास अस्पताल ले जाते समय कार में जन्मे ​तीन बच्चे।     - स्रोत : ग्
मिहींपुरवा। अस्पताल ले जाते समय एक कार में उस वक्त खुशी का माहौल छा गया, जब प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला ने रास्ते में ही तीन बच्चों को जन्म दे दिया। सात-सात मिनट के अंतराल पर हुए तीनों नवजातों के जन्म की खबर से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
विज्ञापन



ग्राम पकड़िया दीवान निवासी शिवाकांत यादव की पत्नी रिंकी को शुक्रवार देर रात अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उन्हें तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले जा रहे थे। इसी दौरान मटिहा मोड़ के पास महिला की हालत गंभीर हो गई और वाहन रोकना पड़ा।
विज्ञापन



कार में मौजूद मंजू देवी, गंगाजली और नीलम ने सूझबूझ दिखाते हुए प्रसव कराने में एक-दूसरे की मदद की। सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने महिला का हौसला बढ़ाया। रात 10:08 बजे पहले, 10:15 बजे दूसरे और 10:22 बजे तीसरे नवजात का जन्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ ही देर में कार का माहौल चिंता से खुशी में बदल गया। परिजनों ने इस पल को जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया।


इसके बाद जच्चा और तीनों नवजातों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक जांच में सभी स्वस्थ पाए गए। बाद में मां को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया।



शनिवार सुबह घटना की जानकारी गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ परिवार के घर पहुंचने लगी। ग्रामीणों ने इसे ईश्वर का आशीर्वाद बताते हुए मां और नवजातों के स्वस्थ जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed