फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tricolor procession taken out, Bharat Mata ki Jai reverberated

Bahraich News: निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजा भारत माता का जयघोष

Thu, 22 May 2025 06:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 22 May 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
Tricolor procession taken out, Bharat Mata ki Jai reverberated
कैसरगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोग।
कैसरगंज (बहराइच)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के शौर्य, सम्मान और हौसले को नमन करते हुए बुधवार को कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

यह तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर मंडी समिति, नई तहसील गेट होते हुए पुनः भाजपा कार्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण गूंज उठा। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में फखरपुर ब्लाॅक प्रमुख रणवीर सिंह मुन्ना, सुबेद वर्मा, मंडल अध्यक्ष शिवानंद सिंह, नीरज श्रीवास्तव, सीताराम पांडेय, शिव सहाय सिंह, मनोज पांडेय, अभिषेक शुक्ला, हीरालाल मौर्य, अनिल सोनी ''अन्ना'', बुद्धिसागर गुप्ता, प्रदीप जयसवाल, काैशलेंद्र चाैधरी, भगवान दास सोनी, रितेश श्रीवास्तव, दीपांशु सोनी, विनोद वर्मा, बृजेश सिंह, गजेन्द्र सिंह, संजय राव, रामसतीश वर्मा, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे। यात्रा के सफल संचालन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ पूरे मार्ग पर सतर्क व मुस्तैद दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed