फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tree fell on railway track in Katarniaghat, passenger train stood still for 45 minutes

Bahraich News: कतर्नियाघाट में रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, 45 मिनट खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन

Wed, 23 Apr 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 23 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on railway track in Katarniaghat, passenger train stood still for 45 minutes
कतर्नियाघाट में रेलवे लाइन पर गिरे पेड़ को काटते वनकर्मी। 
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के बीच से गुजरे रेलवे ट्रैक पर मुर्तिहा-मिहींपुरवा के बीच बुधवार शाम तेज हवा के चलते एक पेड़ गिर गया। इससे पैसेंजर ट्रेन लगभग 45 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही और यात्री परेशान रहे। सूचना पर पहुंची ट्रैक मेंटेनेंस टीम ने मशक्कत कर ट्रैक खाली कर संचालन शुरू करवाया।
विज्ञापन


मैलानी से नानपारा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 52262 के सामने मुर्तिहा-मिहीपुरवा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर बुधवार को एक पेड़ गिर गया। चालक ने ट्रैक पर पेड़ देख ट्रेन रोक दी। गार्ड इमरान खान ने इसकी सूचना मुर्तिहा स्टेशन अधीक्षक कमलेश चौधरी को दी। सूचना पर ट्रैक मेंटेनेंस टीम व वन कर्मी मौके पर पहुंचे और पेड़ को काटकर ट्रैक खाली करवाया। इस दौरान लगभग 45 ट्रेन खड़ी रही और यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक कमलेश चौधरी ने बताया कि ट्रेन निर्धारित समय दोपहर 2.17 बजे मिहींपुरवा के लिए रवाना हुई थी। पेड़ गिरने से ट्रेन 3:10 बजे मिहींपुरवा के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed