{"_id":"6293aceebf5f0d16f25b317a","slug":"traveler-and-truck-collide-seven-killed-nine-injured-bahraich-news-lko6328315192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैवलर व ट्रक में भिड़ंत, सात की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैवलर व ट्रक में भिड़ंत, सात की मौत, नौ घायल
विज्ञापन
मोतीपुर थानाक्षेत्र के नैनिहा में ट्रक व टैंपो ट्रैवलर की भिड़ंत में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर स्थित नैनिहा मंडी के पास रविवार की भोर ट्रैवलर व ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए। ट्रैवलर में सवार सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए। जिसमें से दो को मामूली चोटें आई हैं जबकि सात की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर डीएम, एसपी, एएसपी ग्रामीण, सीओ नानपारा व एसडीएम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये। घायलों का हाल जानने के लिए डीएम, एसपी, सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम जिला अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर शोक जताया।
कर्नाटक राज्य के वीदर जिला में गांधीगंज थाना क्षेत्र निवासी 16 लोग तीर्थस्थल करने के लिए ट्रैवलेर पर सवार होकर लगभग 12 दिन पहले निकले हुए थे। सभी लोग केदारनाथ, बद्रीनाथ में भ्रमण करने के बाद अयोध्या में दर्शन करने के लिए आ रहे थे। रविवार की सुबह जब यह लोग करीब साढ़े पांच बजे मोतीपुर थाना क्षेत्र के नैनिहा मंडी के पास पहुंचे थे। तभी नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा ट्रक के अगले हिस्से में घुस गया। जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। ट्रक से भिड़ंत होने के बाद ट्रैवलर में सवार पांच लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दो की अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान हुई। घटना की सूचना पर मोतीपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई।
सड़क हादसे की सूचना पर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी केशव चौधरी, एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव व मिहीपुरवा एसडीएम मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों का बेहतर इलाज हो सके, इसके लिए डीएम ने तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय व एसडीएम सदर सौरभ गंगवार को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में सात घायलों को भर्ती कराया गया। जहां से एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। डीएम ने सीएमओ व सीएमएस को सख्त निर्देश दिया है कि इलाज में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। घटना की सूचना के बाद मृतक व घायलों के घरों में कोहराम मच गया। परिवारीजन कर्नाटक से रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
तीन शव को निकालने के लिए बुलानी पड़ी जेसीबी
ट्रैवलर व ट्रक में इतनी जोरदार टक्कर हुई थी कि गाड़ी के साथ शव भी चिपक गए थे। शव को बाहर निकालने के लिए पुलिसकर्मियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन शव बाहर नहीं निकल सके। उसके बाद थानाध्यक्ष ने पहले ट्रैक्टर बुलवाया और उसके बाद जेसीबी। तब जाकर शवों को बाहर निकाला जा सका।
भाषा न समझ पाने से करना पड़ा दिक्कतों का सामना
रविवार की सुबह जब सड़क हादसा हुआ और जिला व पुलिस प्रशासन के लोग पहुंचे। जब वह घायलों से कुछ जानना चाहा तो पहले भाषा न समझ पाने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उसके बाद धीरे-धीरे समस्या का समाधान हुआ और कुछ लोग हिंदी बोलने वाले मिले। जिससे पूरी जानकारी ली जा सकी।
ओवरटेक करते समय हादसा होने की आशंका
मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुए हादसे का मुख्य कारण स्पष्ट कोई नहीं बता पा रहा है। मोतीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहनों की भिड़ंत देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यह हादसा ओवरटेक करते समय हुआ होगा। जांच शुरू कर दी गई है।
मुकदमा दर्ज कर शुरू की गई मामले की जांच
मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। घटना स्थल व अस्पताल का खुद निरीक्षण किया हूं। बहुत ही दुखद हादसा हुआ है। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। -केशव चौधरी, एसपी बहराइच
पीड़ितों की जाएगी हर संभव मदद
जिले के मोतीपुर में हुए सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर गया। उसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना हूं। पीड़ितों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। -डॉ. दिनेश चंद्र, डीएम बहराइच
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया शोक
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे की जानकारी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर गहरा शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतृप्त परिवारीजन के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए।
कर्नाटक के सीएम ने डीएम से जाना हालचाल
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नैनिहा के पास हुए सड़क हादसे में हुई सात लोगों की मौत व नौ लोगों के घायल होने की सूचना पर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने बहराइच के डीएम डॉ. दिनेश चंद्र से फोन पर वार्ता की। मरीजों के बारे में हालचाल पूछा। कर्नाटक के सीएम ने मरीजों से भी डीएम के फोन पर बात कर उनका हाल जाना। कर्नाटक के सीएम ने मरीजों के बेहतर इलाज मुहैैया कराने की डीएम से बात की। डीएम ने कर्नाटक सीएम को भरोसा जताया कि यूपी के सीएम के दिशा-निर्देश पर मरीजों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। डीएम ने यह भी कर्नाटक के सीएम को बताया कि यूपी के सीएम के निर्देश पर मुख्य सचिव व अपर सचिव पल-पल अपडेट ले रहे हैं।
शवों व मरीजों को भेजा जाएगा कर्नाटक
डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि सड़क हादसे की घटना में जो लोग घायल हुए हैं और जिनकी मौत हो गई है। सभी घायल और मृत शवों को उनके घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। तैयारियां की जा रही है। सकुशल सभी को घर भेजा जाएगा।